फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पिकअप की टक्कर से खाई में गिरी कार

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। उत्तराखंड के चकराता से घूम कर लौट रहे दिल्ली निवासी दोस्तों की कार पिकअप की टक्कर से छछरौली के पास खाई में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे में किसी को ज्यादा चोट नहीं आई। इस दौरान डायल 112 की गाड़ी के कर्मचारियों ने युवकों को कार से बाहर निकाला। बारिश ज्यादा होने से कार खाई से नहीं निकाली जा सकी।
विज्ञापन

युवकों ने बताया कि वह दिल्ली के रहने वाले हैं और उत्तराखंड के चकराता से घर लौट रहे थे। जब वह छछरौली के पास पहुंचे तो जगाधरी की तरफ से आ रही तेज रफ्तार पिकअप गाड़ी थी। तेज रफ्तार पिकअप चालक ने विपरीत दिशा में उनकी कार को टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर से कार सड़क किनारे खाई में जा गिरी। हादसे में किसी तरह का जानी नुकसान तो नहीं हुआ पर कार क्षतिग्रस्त हो गई है। युवकों ने पिकअप चालक के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें