फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: योग मैराथन में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया

Sun, 18 May 2025 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस-2025 के उपलक्ष्य में शनिवार को जिला आयुर्वेदिक अधिकारी कार्यालय में विभिन्न समाजसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई। जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. प्रतिभा भाटिया ने सभी संस्थाओं को योग मैराथन को सफल बनाने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि मुख्य योग महोत्सव के दिन कम से कम 50 से 100 लोगों की भागीदारी करें और योग मैराथन में अपनी-अपनी संस्थाओं के लोगों के साथ हिस्सा लें। डॉ. भाटिया ने कहा कि 21 जून से पूर्व सभी संस्थाओं के प्रतिनिधियों की ओर से आयुष विभाग के आयुष योग सहायकों का सहयोग करते हुए जन साधारण को योग क्रियाएं करवाने में अपना योगदान देने के लिए सहमति दी गई है।
विज्ञापन

श्री कृष्ण कृपा सेवा समिति (जियो गीता परिवार), हेल्पिंग हैंड ग्रुप, आर्ट ऑफ लिविंग, श्री सनातन धर्म महावीर दल, अमांश फाउंडेशन, स्वामी विवेकानंद योग सेवा संस्थान, श्रीजी सेवा ट्रस्ट, सृष्टी जन कल्याण समिति, आरोग्य भारती, योग भारती, क्रीड़ा भारती, आईएनओ इत्यादि संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा योग को बढ़ावा देने के लिए अंतरराष्ट्रीय योग दिवस एक बहुत ही विशेष कार्यक्रम हैच जो कि संपूर्ण राष्ट्र में मनाया जाता है। इस मौके पर आयुष विभाग के जिला योग समन्वयक डॉ. सुनील कुमार, योग विशेषज्ञ डॉ. शिव कुमार सैनी, डॉ. मधु शर्मा एएमओ, डीपीएम डॉ. ट्रीटा टिक्कू, आयुष योग सहायक दीपक बड़ौला उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें