फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: खिलौने दिलाने के बहाने मासूम बच्ची से की गलत हरकत, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। क्षेत्र के एक गांव में चार वर्षीय बच्ची को खिलौने के बहाने एक युवक अपने साथ ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। बच्ची की मां को आता देखकर आरोपी युवक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ छह पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

छछरौली थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात आठ बजे उसकी चार वर्षीय लड़की घर के बाहर खेल रही थी। तभी उनके गांव का युवक गोपी पंडित उसकी लड़की को खिलौने देने के बहाने अपने साथ ले गया, जहां आरोपी ने उसकी लड़की के साथ अश्लील हरकतें की। जब वह अपनी बच्ची को तलाश करते हुए मौके पर पहुंची तो आरोपी युवक फरार हो गया। उसने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार, मामले में बच्ची की मां की शिकायत पर आरोपी गोपी पंडित पर केस दर्ज कर लिया है। आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें