फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मुल्तान जोत से निकाली शोभायात्रा फिर यमुना में किया विसर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रादौर। मुल्तान सभा रादौर की ओर से पंजाबी धर्मशाला में 43वां मुल्तान जोत महोत्सव किया गया। इसमें सभा के प्रधान डॉ. अशोक मिगलानी के नेतृत्व में किए हवन में सभा के सदस्यों ने आहुति डाल सभी के लिए सुख-शांति की कामना की। इसके बाद सभा के सदस्यों ने मुल्तान जोत के साथ शोभायात्रा निकाली। जो पंजाबी धर्मशाला से शुरू होकर रादौर मेन बाजार होते हुए पश्चिमी यमुना नहर के पक्के घाट पर समाप्त हुई।
इस दौरान पक्के घाट पर एक हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने मुल्तान जोत की पूजा की, वहीं रोटरी क्लब के संरक्षक पंडित ज्ञान प्रकाश शर्मा व प्रधान मंजीत सिंह पंजेटा के नेतृत्व में सदस्यों ने पक्के घाट पर मुल्तान जोत यात्रा का स्वागत किया। रोटरी क्लब की ओर से शोभायात्रा में आए श्रद्धालुओं को फूल मालाएं पहनाकर सम्मानित किया गया। सभा के सदस्यों ने शोभायात्रा के दौरान ढोल-नगाड़ों पर डांडिया खेला। पक्के घाट पर मुल्तान सभा के सदस्यों ने मुल्तान जोत का पश्चिमी यमुना नहर में विसर्जित किया। सभा की ओर से पक्के घाट पर श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान डॉ. अशोक मिगलानी व वरिष्ठ सदस्य मोहनलाल अरोड़ा ने बताया कि मुल्तान जोत महोत्सव का आयोजन पूरे देश में किया जाता है। इसका सबसे बड़ा आयोजन हरिद्वार में होता है। सभा की ओर से पंजाबी धर्मशाला में श्रद्धालुओं के लिए भंडारा भी किया गया। मौके पर डॉ. एससी सैनी, मंजीत पंजेटा, पूर्ण आहूजा, दारी मनचंदा, सन्नी आर्य, निर्मल बैंडी, हरजीत सिंह खुर्दबन, देवीदयाल अरोड़ा, भगवत दयाल कटारिया, गुलशन अरोड़ा, ब्रह्म प्रकाश टंडन, ओमप्रकाश संदूजा, मूलराज, भारत भूषण मेहता, वासुदेव मलिक, राम नारायण, कृष्ण पाल, हर गोपाल, पूर्ण चंद, अनिल अरोड़ा, गणेशदास आहूजा, लेखराज आहूजा, केशव नसीब, नंदकिशोर, दर्शन मनचंदा, सुनील माटिया और अनिल अरोड़ा मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें