फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: इनेलो ने प्रदर्शन कर ईंधन की कीमतों में कमी की उठाई मांग

Tue, 02 Jun 2026 01:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
जगाधरी अनाज मंडी में प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपने जाते इनेलो नेता व कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। पेट्रोल, डीजल, सीएनजी और एलपीजी की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में सोमवार को इंडियन नेशनल लोकदल ने प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताया। पार्टी कार्यकर्ताओं जगाधरी अनाज मंडी से नारेबाजी करते हुए सचिवालय तक मार्च निकाला। इसके बाद उपायुक्त के माध्यम से प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
पूर्व विधायक दिलबाग सिंह ने कहा कि बीते दिनों डीजल, पेट्रोल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है, जिससे आमजन का जीवन प्रभावित हो रहा है। डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ गया है और इसका सीधा असर खाद्य पदार्थों, सब्जियों, निर्माण सामग्री तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं की कीमतों पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ट्रांसपोर्टरों ने भी किराए में वृद्धि कर दी है, जिससे महंगाई का बोझ और बढ़ गया है। डीजल की बढ़ी कीमतों का असर किसानों पर भी पड़ रहा है। ट्रैक्टर, ट्यूबवेल और कृषि उपकरणों के संचालन की लागत बढ़ने से खेती करना महंगा हो गया है। उन्होंने मांग की कि पेट्रोलियम उत्पादों पर लगाए गए करों में राहत दी जाए और आवश्यक वस्तुओं की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।
इनेलो के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव प्रकाश भारती ने कहा कि ईंधन की कीमतों में बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। रसोई गैस महंगी होने से घरेलू बजट बिगड़ गया है, जबकि दूध, दही, घी, अनाज और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

इनेलो एससी सेल के जिलाध्यक्ष सुरेश कान्हड़ी ने कहा कि इनेलो आम जनता से जुड़े मुद्दों को लगातार उठाती रहेगी। यदि सरकार ने महंगाई पर अंकुश लगाने के लिए ठोस कदम नहीं उठाए तो पार्टी बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होगी। प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष रोशन लाल, प्रदेश महासचिव मंगत राम सेनी, जाहिद खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें