जगाधरी वर्कशॉप। फर्कपुर क्षेत्र की एक कॉलोनी से युवक ने शादी का झांसा देकर किशोरी को अगवा कर ले गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज पर जांच शुरू कर दी। एक कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय लड़की दो मई को शाम सात बजे घर से बाहर गई थी। इसके बाद घर नहीं लौटी। तलाश करने के दौरान पता चला कि लड़की को साहब नामक युवक शादी का झांसा देकर अगवा करके ले गया है। इसके बाद उसने आरोपी के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। संवाद