फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: महिला अधिकारों के बारे में दी जानकारी

Fri, 07 Mar 2025 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। हिंदू गर्ल्स काॅलेज में 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी की यूनिट की ओर से एक दिवसीय संगोष्ठी करवाई गई। संगोष्ठी का विषय महिलाओं के समान अधिकार एवं अवसर रहा। वक्ताओं ने छात्राओं को महिला अधिकारों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्राचार्या मोनिका खुराना ने की। मुख्य वक्ता वाणिज्य विभाग की सीमा गुप्ता, कंप्यूटर विभाग की डॉ. सोनिया, गृहविज्ञान विभाग की डाॅ. नितिका त्रिवेदी रहीं। कार्यक्रम कमांडिंग ऑफिसर कर्नल जरनैल सिहं, एडम ऑफिसर कर्नल जितेंद्र दहिया, 14 हरियाणा बटालियन एनसीसी के निर्देश पर करवाई गई। संगाेष्ठी संयोजिका एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट निधि सैनी ने कार्यक्रम का उद्देश्य बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राचार्या मोनिका खुराना ने कहा कि प्राकृति ने हमें जो गुण दिए हैं, हमें उन्हें निखारना है। मशीन की तरह काम करने की बजाए स्वयं की प्रसन्नता के लिए काम करना होगा। सीमा गुप्ता एवं डाॅ. सोनिया शर्मा ने एनसीसी कैडेट्स को उनके अधिकारों से अवगत करवाया। डाॅ. नितिका त्रिवेदी ने छात्राओं को उनके स्वास्थ्य के लिए आवश्यक पोषण की जानकारी दी। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर जागरूकता वीडियो दिखाई। लेफ्टिनेंट निधि सैनी ने कहा कि महिला दिवस तभी सार्थक होगा, जब महिलाओं की दशा में सुधार होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें