जगाधरी। हरियाणा विधिक सेवा प्राधिकरण पंचकूला के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन एवं जिला सत्र न्यायाधीश डॉ. दयानंद भारद्वाज के निर्देशों पर एडीआर सेंटर में कार्यशाला लगाई गई। कार्यशाला में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सभी पैनल अधिवक्ताओं, पैरा लीगल, वालंटियर एलएडीसी स्टाफ व मध्यस्थों ने भाग लिया।
कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को न्याय व सम्मान, महिला बंदियों व वृद्ध बंदियों के लिए एक मुहिम, राष्ट्र के लिए मध्यस्थता, नालसा योजना, आपदा पीड़ितों को कानूनी सेवा, विश्व स्वास्थ्य दिवस, राष्ट्रीय मातृत्व दिवस, पृथ्वी दिवस, सामुदायिक मध्यस्थता सेंटर, वीर परिवार सहायता योजना जैसे विषयों पर जानकारी देना रहा। इस दौरान जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव एवं सीजेएम सुमित्रा कादियान ने सभी से अपील की है कि इन कानूनों के बारे में लोगाें को जानकारी दें। ताकि लोगों को इन योजनाओं का लाभ ले सके। उन्होंने नालसा का टोल फ्री नंबरर 15100 और तेजली स्थित सामुदायिक मध्यस्थता केंद्र के बारे में भी जानकारी दी। संवाद
-