पुत्र कृष्णा का मुंह मिठा करवाते शिव चुन्नी। स्वयं
जगाधरी। शहर की छोटी लाइन स्थित कमला नगर कॉलोनी के रहने वाले कृष्ण चुन्नी ने एनडीए की परीक्षा पास कर जिले व प्रदेश का नाम रोशन किया है। एनडीए-टू 2025 का रिजल्ट बुधवार देर रात घोषित किया था। इसमें कृष्ण चुन्नी ने ऑल इंडिया में 263वां रैक प्राप्त कर नाम चमकाया है। परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद अब कृष्णा खड़गवास पुणे में तीन साल की डिग्री और इसके बाद इंडियन मिल्ट्री एकेडमी देहरादून में एक साल का प्रशिक्षण प्राप्त करेगा। कृष्णा की इस उपलब्धि से परिवार व रिश्तेदारों में भारी उत्साह है। कृष्णा सामाजिक कार्यकर्ता शिव चुन्नी का पुत्र है। शिव चुन्नी ने बताया कि कृष्णा शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है। अभी उसने जगाधरी के काॅन्वेंट स्कूल से नॉन मेडिकल में 12वीं की परीक्षा दी है।
स्कूल प्राचार्या सिस्टर जेसिना व काउंसलर संजय कुठियाला ने कहा कि कृष्णा मेधावी छात्र है और पढ़ाई में हमेशा अव्वल रहा है। कृष्णा ने भी अपनी कामयाबी का श्रेय अध्यापकों, पिता व मां के संघर्ष व प्रेरणा को दिया है। कृष्णा ने कहा कि इस कामयाबी के पीछे उनकी मां श्यामलता व पिता शिवचुन्नी का अहम योगदान व मार्गदर्शन रहा है। सैन्य अधिकारी बनकर वह अपनी दिवंगत मां का सपना पूरा करेगा।
पुत्र कृष्णा का मुंह मिठा करवाते शिव चुन्नी। स्वयं