संवाद न्यूज एजेंसी
छछरौली। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गए हैं। छछरौली में वार्ड नंबर 10 बिलासपुर के पांच बूथ पढ़ते हैं। जिसमें छछरौली,बलोली, कोट, कड़कौली व हाफिजपुर बूथ बनाए गये थे। प्रत्येक बूथ पर आसपास के चार से पांच गांव जोड़े हुए थे। पांच में से चार बूथों पर आजाद प्रत्याशी मनमोहन सिंह ने जीत दर्ज की।
छछरौली बूथ कुल वोट 1056 थे। जिनमें से 668 वोट पोल हुए। जिसमें आजाद प्रत्याशी मनमोहन सिंह को 192, अकाली दल प्रत्याशी बलदेव सिंह को 392, आजाद प्रत्याशी हरप्रीत सिंह को 147, गुरमेल सिंह आजाद प्रत्याशी को 1 वोट, झिंडा ग्रुप के दलजीत सिंह को 21 वोट और नोटा को एक वोट मिला है।
इसी तरह बलौली बूथ पर कुल 658 वोट है। जिसमें से मनमोहन सिंह को 219 वोट, बलदेव सिंह को 88 वोट, हरप्रीत सिंह को 153 वोट, गुरमेल सिंह को 0, दलजीत सिंह को 14 और नोटा को 0 वोट मिले हैं। इसी तरह हाफिजपुर में बनाए गए बूथ पर कुल वोट 580 है। जिसमें से मनमोहन सिंह को 145, बलदेव सिंह को 77, हरप्रीत सिंह को 133, गुरमेल सिंह को 0, दलजीत सिंह को 21 और नोटा को भी 11 वोट मिले हैं।
कड़कौली में बनाए गए बूथ पर कुल वोट 890 है। जिसमें से मनमोहन सिंह को 365, बलदेव सिंह को 150, हरप्रीत सिंह को 106, गुरमेल सिंह को 3, दलजीत सिंह को 27 ओर नोटा को 3 वोट मिले। इसी तरह कोट में बनाए गए बूथ पर कुल वोट 641 है। जिसमें से मनमोहन सिंह को 198, बलदेव सिंह को 118, हरप्रीत सिंह को 175, गुरमेल सिंह को एक दलजीत सिंह को 16 ओर नोटा को एक वोट मिला है। छछरौली में पढ़ने वाले सभी पांच बूथों में से चार पर आजाद प्रत्याशी मनमोहन सिंह ने जीत दर्ज की है। जबकि एक बूथ पूर्व एसजीपीसी सदस्य बलदेव सिंह ने जीता है।