फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

Mon, 20 Jan 2025 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का पहला चुनाव जिले में शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। चुनाव के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। सुरक्षा को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिक कर्मचारी तैनात किए गए। एसफी और चार डीएसपी पूरी चुनाव प्रक्रिया पर नजर बनाए रहे। बूथों पर पुलिस बल तैनात रहा।
जिले में रविवार को 33 मतदान केंद्रों पर एचएसजीपीसी चुनाव के लिए मतदान हुआ। सुबह आठ बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू हो गई थी। पूरे जिले में 500 से अधिक पुलिसकर्मी तैनात किए गए थे। प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा को देखते हुए छह पुलिसकर्मी तैनात रहे। इसके साथ ही 11 सेक्टर पुलिस अधिकारी, 22 मोबाइल टीमें भी जिले में तैनात रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तीन टीम को रिजर्व रखा गया था। हालांकि, चुनाव को लेकर पूरे जिले कें कहीं पर किसी तरह की कोई सूचना नहीं मिली। पूरे जिले में सभी मतदान केंद्रों पर चुनाव पूरी तरह से शांतिपूर्ण तरीके से हुआ। एसपी राजीव देसवाल ने बताया कि चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम थे। जिले में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव हुए हैं। कहीं से किसी तरह की कोई अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें