फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजली स्टेडियम में होगा स्वतंत्रता दिवस समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

यमुनानगर। जिला सचिवालय के सभागार में स्वतंत्रता दिवस समारोह के आयोजन को लेकर जिला उपायुक्त गिरीश अरोड़ा की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह तेजली स्टेडियम में आयोजित करने का निर्णय लिया गया। साथ ही बारिश होने की स्थिति में जगाधरी अनाज मंडी में वैकल्पिक व्यवस्था करने का फैसला किया गया। आयोजन को लेकर अधिकारियों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
उपायुक्त अरोड़ा ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आयोजन में भी सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा। शिक्षा विभाग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की तैयारी जारी रखें और कार्यक्रमों के आयोजन को लेकर राज्य सरकार से जो भी निर्देश प्राप्त होंगे उसके अनुसार ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण के साथ-साथ परेड का निरीक्षण, मार्च पास्ट, योगा इत्यादि गतिविधियां होंगी। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाली संस्थाओं, नागरिकों, खिलाड़ियों और विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध वीरांगनाओं को कोरोना महामारी के कारण कार्यक्रम स्थल पर आमंत्रित करने की बजाए प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी उनके आवास पर ही प्रशासन की ओर से सम्मान प्रदान करेंगे। उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों को इस आयोजन के लिए किए जाने वाले कार्यों की जिम्मेवारी सौंपी। उन्होंने कहा कि विभिन्न कार्यों के लिए अधिकारियों की समितियां भी गठित की गई है। उपमंडल स्तर के कार्यक्रमों में रादौर और बिलासपुर में संबंधित एसडीएम ध्वजारोहण करेंगे और उपमंडल स्तरीय कार्यक्रमों की अध्यक्षता करेंगे। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त रणजीत कौर, जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी नवीन आहूजा, एसडीएम जगाधरी सुशील कुमार, रादौर के एसडीएम सुरेन्द्र पाल सिंह, डीएसपी सुभाष चंद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें