फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: त्योहार पर बढ़ा प्रदूषण बिगाड़ रहा तबीयत

Tue, 29 Oct 2024 12:49 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


जगाधरी। दिवाली के चलते इन दिनों बाजार ही नहीं, बल्कि सभी स्थानों पर भीड़ देखने को मिल रही है। इससे बढ़ रहा प्रदूषण लोगों की तबियत बिगाड़ रहा है।
बाजार, मॉल, बस अड्डा, रेलवे स्टेशन सहित तमाम सार्वजनिक स्थानों पर काफी भीड़ है। भीड़ के साथ ही सड़कों पर वाहनों की संख्या भी बढ़ गई है। सामान्य दिलों की अपेक्षा इन दिनों सड़कों पर वाहनों की संख्या चार गुना देखने को मिल रही है। हर व्यक्ति त्योहार की खरीदारी वाहन पर बाजार पहुंच रहे हैं। इसके अलावा दिवाली पर लोगों का आना जाना भी ज्यादा होता है। वाहनों की संख्या के साथ प्रदूषण भी बहुत ज्यादा बढ़ गया है।
इससे लोगों को परेशानी होने लगी है। विशेषकर शाम को जहां भारी जाम लग रहा है वहीं, प्रदूषण के कारण लोगों को आंखों में जलन और गले में खराश की दिक्कत हो रही है। शहर के रेलवे रोड बाजार, जगाधरी वर्कशॉप रोड, महाराणा प्रताप चौक से विश्वकर्मा चौक, भाई कन्हैया साहिब चौक से डॉ. बीआर आंबेडकर चौक, अग्रसेन चौक, बूड़िया चुंगी, स्कूल रोड, मॉडल टाउन, छोटी लाइन हर जगह जाम लग रहा है।
विज्ञापन

वाहनों के जाम के साथ ही प्रदूषण का स्तर भी बढ़ गया है। इन स्थानों पर लोगों को कई तरह की स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो रही है। यही नहीं, दिवाली के कारण पटाखे भी खूब छोड़े जा रहे हैं। वहीं फसलों की कटाई के कारण भी वातावरण में स्मॉग है। इसके चलते इन दिनों शहर के तमाम चिकित्सालयों, सिविल अस्पताल में ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ रही है।
इससे लोगों को आंखों में जलन, गले की खरास, त्वचा पर चकते, खुजली, खांसी, जुकाम, फ्लू इत्यादि स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां हो रही हैं। चिकित्सक इसे बढ़े प्रदूषण की देन बता रहे हैं। सामान्य रोग चिकित्सक सौरभ गर्ग ने बताया कि इन दिनों प्रदूषण काफी बढ़ गया है। खुसकी के कारण जुकाम, नाक बंद, सिर दर्द इत्यादि की दिक्कत हो रही है। उनके क्लीनिक पर हर दिन करीब 30 लोग ऐसी परेशानी लेकर आ रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि ऐसे समय में बुजुर्गों व बच्चों का ध्यान रखना ज्यादा जरूरी है। बाजार में मास्क पहनकर निकलें और शाम को गुनगुना पानी पीएं। सर्दी-जुकाम की शिकायत होने पर चिकित्सक से मिले। वहीं, उप सिविल सर्जन दिव्या मंगला ने बताया कि इन दिनों मौसम बदल रहा है और प्रदूषण का स्तर भी ज्यादा है। जिससे ऐसी दिक्कत हो रही है। जलन से बचने के लिए दिन में तीन से चार बार आंखें धोएं। बाहर जाने पर चश्मे का प्रयोग करें और शाम को बाहर से आने पर आंखें धोकर चिकित्सक की परामर्श पर आई ड्रॉप का प्रयोग करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें