फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंगनबाड़ी वर्कर लगवाने के नाम पर महिला से साढ़े तीन लाख रुपये हड़पे,

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। आंगनबाड़ी वर्कर की नौकरी व अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के नाम पर महिला ने अपने साथी के साथ मिलकर एक अन्य महिला से साढ़े तीन लाख रुपये हड़प लिए। आरोपियों ने रुपये वापस मांगने पर उसे जान से मारने की धमकी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

गांव कलांपुर कंधारी कलां निवासी शिक्षा रानी ने एसपी को दी शिकायत में बताया कि उसे प्रतापनगर के गांव लाहसाबाद निवासी रेनू कादियान व गांव गनौली का अमन मिले थे। दोनों ने उसे झांसा दिया था कि वह उसकी नौकरी लगवा देंगे। साथ ही उसे लाडली स्कीम के तहत पेंशन भी लगवा देंगे।
बैंक में खाता खुलवाने के लिए उससे राशन कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड की फोटो उससे ले ली। जाति प्रमाणपत्र बनवाने, आंगनबाड़ी वर्कर लगवाने के नाम पर आरोपियों ने उससे साढ़े तीन लाख रुपये की मांग की। उसे जल्द नौकरी दिलाने की बात की। साथ ही यह भी कहा कि वह उनके साथ फील्ड में काम करे वह उसे 10 हजार रुपये महीना देंगे। उसके पास इतनी बड़ी रकम नहीं थी इसलिए उसने मार्च 2019 से अक्तूबर 2019 के बीच में आरोपियों को साढ़े तीन लाख रुपये कई किस्तों में दे दिए। आरोपियों ने नौकरी दिलाने का आश्वासन देकर ढाई साल निकाल दिए। जब उसने रुपये मांगे तो आरोपी उसके साथ अभद्र व्यवहार करने लगे। दोनों ने उसके रुपये देने से साफ इनकार कर दिया। साथ ही धमकी दी कि यदि वह दोबारा रुपये मांगने आई तो उसे व उसके परिवार को जान से मार देंगे। इसकी शिकायत उसने थाने में दी। पुलिस ने जांच करते हुए शिकायत के आधार पर आरोपियों पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें