फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद के उत्साह में बाजार में रौनक, नए कपड़ों से लेकर खूब बिकीं सेवइयां,

विज्ञापन
विज्ञापन
छछरौली। ईद के उत्साह में सोमवार को बाजार में खूब रौनक देखी गई। सुबह से देर शाम तक भी लोग दुकानों पर कपड़ों से लेकर सेवइयों की खरीदारी करते नजर आए। मुस्लिम समुदाय में ईद उल फितर ( मीठी ईद) का खास महत्व है। ईद के दिन परिवार में नवजात बच्चे से लेकर उम्रदराज बुजुर्ग सभी के लिए नए कपड़े बनवाने की परंपरा है। एक माह तक लगातार रोजा रखने के बाद ईद बड़े हर्षोल्लास से मनाई जाती है। ईद के मौके पर सुबह सभी के घरों पर सेवइयां बनाई जाती है। इसलिए ईद की तैयारियों में सोमवार सुबह से देर शाम तक भी सेवइयां खरीदते दिखे। इसके अलावा रेडीमेड कपड़ों व करियाने की दुकानों पर भी काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

सुबह 9.15 बजे है नमाज का समय
मदरसा रहीमिया फैज ए करीमी के संचालक व मजलिस-ए-एहरार हरियाणा के अध्यक्ष कारी सईदुजमा ने बताया कि ईद की नमाज का समय सुबह 9.15 मिनट पर है। कई जगह समय जल्दी व देर से भी रखा गया है, ताकि जो लोग एक जगह नमाज में शामिल नहीं हो सके तो वह दूसरी जगह शामिल हो जाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें