फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदी में बाजरे की खिचड़ी और मूंगफली बनी हाथियों की मन पसंद डिश

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्दी बढ़ने के साथ ही चौधरी सुरेंद्र सिंह हाथी पुनर्वास केंद्र बनसंतोर में बाजरे की खिचड़ी हाथियों की मनपसंद डिश है। इसके तहत मादा हाथी लक्ष्मी, चंचल, लिली और लक्ष्मी की डाइट में परिवर्तन कर दिया गया है। अब इन्हें बाजरे की खिचड़ी के साथ-साथ मूंगफली दी जा रही है। ये जानकारी हाथी पुनर्वास केंद्र के केयर टेकर आशीष बतरा ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि हाथी पुनर्वास केंद्र में चार मादा हाथी रह रहे हैं जिनकी सर्दी और गर्मी की डाइट अलग-अलग होती है। सर्दी शुरू होते ही हाथी पुनर्वास केंद्र में मादा हाथियों की डाइट चेंज कर दी जाती है। इसमें मूंगफली व बाजरा तिल का तेल की खिचड़ी विशेष रूप से हाथियों को दी जाती है। बाजरे की खिचड़ी को हाथी बहुत पसंद करते हैं। इसके अलावा गन्ना भी दिया जाता है। संवाद
प्रत्येक मादा हाथी के लिए एक महावत
हाथी पुनर्वास केंद्र में लक्ष्मी, चंचल, लिली, लक्ष्मी समेत चार मादा हाथी रहते हैं। प्रत्येक मादा हाथी पर एक महावत नियुक्त किया गया है। सर्दी और गर्मी में डाइट में बदलाव किया जाता है। गर्मी में मादा हाथियों को ज्यादातर ठंडी चीजें दी जाती है। इसके साथ ही सर्दी के सीजन में हाथियों को बाजरा व मूंगफली तिल का तेल भी दिया जाता है। उसने बताया कि सर्दी के सीजन में हाथियों की स्पेशल तिल के तेल से मालिश की जाती है। बाजरे व मूंगफली की खिचड़ी उनको सर्दी से बचाकर रखती है ताकि सर्दी का असर उनके ऊपर न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें