फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सुसरालियों ने दहेज में पांच करोड़ की मांग, कमरे में किया बंद

Fri, 19 Dec 2025 03:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। एक विवाहिता ने अपने पति और सास पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने, अपमानित करने और मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि शादी में ढाई करोड़ रुपये से अधिक खर्च करने और दहेज में एमजी हेक्टर कार, सोने-चांदी व हीरे के जेवरात देने के बावजूद ससुराल पक्ष संतुष्ट नहीं हुए। उससे बिजनेस के नाम पर पांच करोड़ रुपये की अतिरिक्त मांग की गई। शिकायत पर गांधी नगर थाना पुलिस ने पति अमित कुमार और सास सुनीता रानी, निवासी विकास नगर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शिकायत में भावना ने बताया कि उसकी शादी 6 फरवरी को हुई थी। विवाह के कुछ ही दिनों बाद पति और सास ने दहेज को कम बताकर ताने देना शुरू कर दिया और लगातार अतिरिक्त धन की मांग करने लगे। महिला का आरोप है कि हनीमून पर अंडमान-निकोबार ले जाकर पति ने उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया, जातिसूचक शब्द बोले और एक बार कमरे में बंद भी कर दिया। विवाहिता का आरोप है 23 जून को पति मायके आया और कार स्क्रैप कटिंग का बिजनेस शुरू करने के नाम पर पांच करोड़ रुपये की मांग की। पैसे न देने पर पत्नी को न रखने की धमकी दी गई। पीड़िता का कहना है कि इससे पहले भी पति ट्रेडिंग के नाम पर उससे लाखों रुपये ले चुका है। 27 जून को पति और सास ने मिलकर उसके साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें