फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान के बाहर सामान रखा तो होगा जब्त

Fri, 13 Jun 2025 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। नगर निगम टीम ने वीरवार को जगाधरी के बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने दुकानदारों की ओर से सड़क पर रखा सामान उठाकर दुकानों के अंदर रखवाया। साथ ही चेतावनी दी कि दुकान के बाहर सामान रखने पर जब्त किया जाएगा। साथ ही अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों का चालान किया जाएगा।
विज्ञापन

नगर निगम के जोन एक में सीएसआई हरजीत सिंह, जोन दो में सीएसआई विनोद बेनीवाल व जोन तीन में सीएसआई अनिल नैन के नेतृत्व में अतिक्रमण हटाओ दस्ते बनाए गए हैं। वीरवार को जोन एक में सफाई निरीक्षकों व होमगार्ड के जवानों की टीम ने जगाधरी के पत्थरों वाला बाजार, खेड़ा बाजार, पंसारी बाजार, चौक बाजार के अलावा शर्मा टेंट हाउस तक अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान निगम की टीम दुकानदारों की ओर से सड़क पर रखा सामान उठाकर अंदर रखवाया। निगम की टीम को देख दुकानदारों ने स्वयं अपना सामान समेटना शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें