यमुनानगर। आईटीआई के प्रमाण पत्र में त्रुटियां ठीक करवाने का प्रशिक्षुओं को अंतिम मौका दिया गया है। इसके तहत आईटीआई पास कर चुके विद्यार्थी भी अपना प्रमाण पत्र सही करवा सकते हैं। इसके लिए निदेशालय की ओर से प्रदेश की सभी आईटीआई प्रभारियों को पत्र भेजकर इसके निर्देश दिए हैं।
पत्र के अनुसार 2014 से 2019 तक के प्रशिक्षण ले चुके प्रशिक्षुओं के प्रमाण पत्र की त्रुटियां सही की जाएगी। जिन प्रशिक्षुओं के प्रमाण पत्र में नाम, माता पिता, पता, जन्मतिथि इत्यादि में गलती है तो वह इसे ठीक करवा सकते हैं। इसके लिए प्रार्थी को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। हरियाणा कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग निदेशालय की ओर से सभी आईटीआई को पत्र भेज कर अधिसूचित जारी की गई है।
विभाग ने इसे लेकर तीन फरवरी को लेकर पत्र जारी किया है। जिसमें कहा गया कि 2014 से 2019 तक जो विद्यार्थी प्रशिक्षण ले चुके हैं और उनके प्रमाण पत्र में किसी प्रकार की त्रुटि है, तो वे विभाग के पोर्टल पर आवेदन कर सकते हैं। यह प्रशिक्षुओं के पास अंतिम मौका है, इसके बाद किसी प्रकार की आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि इसके बाद भी यदि कोई प्रशिक्षु शुद्धि से वंचित रह जाता है, तो वे स्वयं इसके जिम्मेदार होंगे। बता दें कि प्रदेश भर में निजी व सरकारी आईटीआई में करीब तीन लाख से ज्यादा विद्यार्थी प्रशिक्षण ले रहे हैं।
बाक्स
सरकार ने शुद्धि के लिए खोला पोर्टल
पांच साल में एनसीटीवी एमआईएस पोर्टल से लाखों प्रशिक्षुओं को प्रमाण पत्र जारी किए गए हैं। जिसमें से हजारों के प्रमाण पत्र में त्रुटियां हैं। जबकि जिले में सैकड़ों प्रशिक्षुओं ने उनके प्रमाण पत्र में त्रुटि होने की शिकायत कर चुके हैं। हालांकि संस्थान के पास इसका सटीक आंकड़ा नहीं है। अब सरकार ने एनसीटीवी एमआईएस का शिकायत पोर्टल शुरू कर दिया है। जिस पर प्रार्थी ऑनलाइन शिकायत कर शुद्धि के लिए आवेदन कर सकता है। प्रमाण पत्र में शुद्धि के लिए प्रशिक्षु को स्वयं संस्थान जाकर शिकायत करनी होगी। इसके लिए एनसीटीवी एमआईएस पोर्टल के होम पर उपलब्ध कंप्लेंट लिंक टूल पर क्लिक करना होगा। इसके बाद ग्रीवेंस लॉग में जाकर शुद्धि के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए प्रशिक्षु को दसवीं का प्रमाण पत्र संलग्न करना होगा।
बाक्स
जिले में कुल 17 आईटीआई
जिले में कुल 17 आईटीआई हैं। जिसमें से छह सरकारी आईटीआई और 11 निजी हैं। जिसमें एक यमुनानगर, छछरौली में दो, एक नाचरौन, एक मुस्तफाबाद और एक साढौरा में सरकारी आईटीआई हैं। जबकि जिले भर में विभिन्न खंडों में 11 निजी आईटीआई चल रही हैं।
------------
वर्जन
निदेशालय की ओर से प्रमाण पत्र शुद्धि के लिए पत्र प्राप्त हुआ है। इसके लिए प्रशिक्षुओं को विभाग के शिकायत पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसके तहत 2014 से 2019 तक आईटीआई कर चुके प्रशिक्षु ही आवेदन कर सकेंगे। प्रमाण पत्र शुद्धि का यह अंतिम मौका होगा।
मनदीप सिंह, नोडल अधिकारी एवं प्रिंसिपल आईटीआई।
फोटो:- 9 व 10