फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: नालियों में गोबर बहाया तो चालान

Fri, 17 Jan 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। सफाई व्यवस्था देखने के लिए सीएसआई सुनील दत्त ने वीरवार को कैल डेयरी कॉप्लेक्स का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्हें सफाई व्यवस्था ठीक मिली। लेकिन नालियों में गोबर था। उन्होंने डेयरी संचालकों को नालियों में गोबर न बहाने के निर्देश दिए। गोबर बहाने वाले डेयरी संचालकों का चालान करने की चेतावनी दी।
निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर वीरवार को सीएसआई सुनील दत्त, सफाई निरीक्षकों के साथ कैल डेयरी कॉप्लेक्स पहुंचे। यहां उन्होंने कांप्लेक्स की सभी सड़कों का निरीक्षण किया और डेयरी कांप्लेक्स के प्रधान व अन्य डेयरी संचालकों से बातचीत की। निरीक्षण के दौरान यहां की सड़कें साफ मिली। नालियों में कुछ जगह गोबर मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

निगम अधिकारी ने डेयरी संचालकों को निर्देश दिए कि वे पानी के साथ डेयरी से गोबर नालियों में न बहाए। गोबर नालियों व नालों में जाने से वह जाम हो जाते है। जिससे कर्मचारियों के साथ डेयरी संचालकों को भी परेशानी होती है। उन्होंने संबंधित सफाई निरीक्षकों, एजेंसी व कर्मचारियों को कॉप्लेक्स में नियमित सफाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी डेयरी संचालकों से अपील की कि वे डेयरी से निकलने वाले गोबर का एक स्थान पर रखे। डेयरी के अंदर से गोबर को पानी के माध्यम से नालियों में न बहाए। इसके अलावा डेयरी से निकलने वाले कचरे का भी एक स्थान पर गिराएं। नालियों में कचरा बहाने से पानी की निकासी की समस्या उत्पन्न होती है। उन्होंने सभी सफाई निरीक्षकों को सभी डेयरी कांप्लेक्स में नियमित सफाई कराने व गोबर का उठान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें