फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: बंद करें पॉलिथीन, ग्राहक लाएं थैला

Fri, 17 Jan 2025 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 में शहर को अव्वल स्थान पर लाने के लिए नगर निगम ने स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। इसी कड़ी में वीरवार को नगर निगम की टीम ने मीरा बाई मार्केट में स्वच्छता पर दुकानदारों व ग्राहकों को जागरूक किया।
नगर निगम की टीम ने सूखा व गीला कचरा अलग-अलग डालने व इसे एकत्रित करने के लिए दो अलग-अलग डस्टबिन प्रयोग करने का आह्वान किया। साथ ही दुकानदारों को प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करके कपड़े व जूट की थैलियों में सामान बेचने के निर्देश दिए। साथ ही ग्राहकों को बाजार में आते समय घर से थैला या बैग लाने की अपील की। साथ ही सिंगल यूज प्लास्टिक व पॉलिथीन के नुकसान बताए।
विज्ञापन

स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 को लेकर निगम आयुक्त आयुष सिन्हा के निर्देशों पर अतिरिक्त निगम आयुक्त डॉ. विजय पाल यादव की अध्यक्षता में निगम द्वारा स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाया हुआ है। वीरवार को सीएसआई सुनील दत्त, स्वच्छ भारत मिशन की एक्टिविटी एक्सपर्ट पूजा, सफाई निरीक्षक सुशील कुमार, सुमित लाठर व अन्य कर्मचारी मीरा बाई मार्केट पहुंचे।
यहां उन्होंने दुकानदारों व ग्राहकों को जागरूक करना शुरू किया। उन्होंने दुकानदारों व ग्राहकों को बताया कि देशभर में सिंगल यूज प्लास्टिक पर बैन लगा हुआ है। इसमें पॉलिथीन भी शामिल है। प्रतिबंध के बावजूद कुछ दुकानदार प्रतिबंधित पॉलिथीन में सामान बेचते हंै, जो की गैर कानूनी है। पॉलिथीन हर तरह से नुकसानदायक है। इसका इस्तेमाल न करें। इससे पर्यावरण प्रदूषित होता है। इसका बेहतर विकल्प कपड़े, कागज व जूट के थैले हंै।
दुकानदारों से अपील है कि वे प्रतिबंधित पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें। साथ ही ग्राहक भी बाजार में आते समय घर से कपड़े का थैला या बैग लेकर आएं। इस दौरान निगम अधिकारियों ने लोगों को सूखा व गीला कचरा अलग अलग करने के बारे में भी समझाया। साथ ही स्वच्छ सर्वेक्षण में शहर को बेहतर रैंक दिलाने के लिए सहयोग देने की अपील की।
विज्ञापन

अतिरिक्त निगम आयुक्त डा. विजय पाल यादव ने बताया कि नगर निगम क्षेत्र में रहने वाले लोग सफाई व्यवस्था के प्रति जागरूक होकर नगर निगम को सहयोग कर रहे है। जो लोग अभी भी सूखा व गीला कचरा करके निगम के वाहन को नहीं देते, वे भी कचरा अलग अलग करने की आदत डालें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें