फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हाइड्रा ने दो महिलाओं को कुचला एक की मौत, दूसरी का हाथ काटना पड़ा

Wed, 15 Jul 2026 01:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हमीदा। फाइल फोटो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शादीपुर क्षेत्र में सोमवार सुबह एक हाइड्रा ने सड़क किनारे पैदल जा रही दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में 55 वर्षीय हमीदा खातून की मौत हो गई और अनीषा खातून गंभीर रूप से घायल हो गई। चिकित्सकों को उनकी जान बचाने के लिए एक बाजू काटनी पड़ी। हादसे के बाद चालक हाइड्रा को मौके पर छोड़कर भाग गया।

पुलिस के अनुसार मृतका हमीदा खातून बिहार के कटिहार जिले के दुर्गापुर लिलियाही गांव की रहने वाली थी। वह चार बच्चों की मां थी, जिनमें दो की शादी हो चुकी है। शिकायतकर्ता रियाज ने बताया कि वह शादीपुर में किराये पर रहकर एक माइक्रो प्लाईवुड फैक्ट्री में मजदूरी करता है। सोमवार सुबह वह अपनी पत्नी अनीषा, तीन वर्षीय बेटी अनाया और रिश्ते में मासी लगने वाली हमीदा खातून के साथ शादीपुर बाजार सामान खरीदने जा रहा था।
विज्ञापन

जब वे वैदिक साधन आश्रम से आगे खजूरी रोड पर पहुंचे, तभी खजूरी रोड की तरफ से तेज रफ्तार पीले रंग की हाइड्रा आई और उनकी पत्नी व मासी को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही अनीषा की गोद में बैठी तीन वर्षीय अनाया उछलकर सड़क किनारे जा गिरी, जिससे उसकी जान बच गई। वहीं हाइड्रा का पहिया अनीषा के बाएं हाथ और पैर के ऊपर से गुजर गया, जबकि हमीदा के पेट के ऊपर से वाहन निकल गया।
सूचना मिलने पर डायल-112 और सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को उपचार के लिए तुरंत अस्पताल पहुंचाया। उपचार के दौरान हमीदा खातून ने दम तोड़ दिया, जबकि अनीषा की गंभीर चोटों के कारण डॉक्टरों को उसका एक हाथ काटना पड़ा। हादसे के बाद चालक वाहन छोड़कर भाग गया। थाना सदर यमुनानगर थाना प्रभारी कमलजीत सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर हाइड्रा चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने सहित संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

हाइड्रा के नंबर से चालक की तलाश में जुटी पुलिस
शादीपुर हादसे के बाद सदर थाना पुलिस ने मौके पर छोड़ी गई हाइड्रा को कब्जे में लेकर उसके पंजीकरण नंबर के आधार पर चालक की पहचान शुरू कर दी है। पुलिस वाहन मालिक और चालक का पता लगाने के लिए रिकॉर्ड खंगाल रही है। वहीं पुलिस घटना की जांच करते हुए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस का कहना है कि चालक की पहचान होते ही उसे गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच जारी है।

हमीदा। फाइल फोटो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें