फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: सड़क हादसे में पति की मौत, पत्नी गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला सहारनपुर 344 नेशनल हाईवे पर कैल टी प्वाइंट के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दंपती को टक्कर मार दी। दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान मोहड़ी निवासी 45 वर्षीय निर्मल सिंह की मौत हो गई। जबकि उसकी पत्नी सुमन की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के गांव मोहड़ी निवासी अमन ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पिता निर्मल सिंह व मां सुमन 18 सितंबर को उसके मामा के घर छज्जू नगला बाइक पर आए थे। उसी दिन शाम करीब साढ़े पास वह छज्जू नगला से वापस गांव के लिए चले। जब वे बाइक लेकर पंचकूला सहारनपुर हाईवे के कैल टी प्वाइंट को क्रास कर रहे थे। तभी किसी वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वे दोनों बाइक सहित नीचे जा गिरे। राहगीरों की मदद से उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां पर उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंडीगढ़ पीजीआई के लिए रेफर कर दिया गया। रविवार को उसके पिता निर्मल सिंह की मौत हो गई। जबकि उसकी मां सुमन को अभी तक होश नहीं आया। उसकी मां के होश आने पर पता चलेगा कि उनकी बाइक को टक्कर किस वाहन ने मारी। फिल्हाल सदर जगाधरी थाना पुलिस ने मृतक निर्मल के बेटे अमन की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक पर केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें