फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: पत्नी की हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

Fri, 19 Jun 2026 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छप्पर थाना पुलिस ने गांव गधोला में महिला की हत्या के आरोपी में उसके पति दर्शन लाल को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को टोल प्लाजा के पास से काबू किया। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। रिमांड के दौरान पुलिस हत्या के कारणों के बारे में पूछताछ करेगी।

गांव गधोला निवासी महेंद्रो देवी की बुधवार को मौत हो गई थी। मृतका की गोद ली हुई बेटी प्राची ने शिकायत देकर आरोप लगाया कि उसके पिता दर्शन लाल शराब के नशे में अक्सर उसकी मां के साथ मारपीट और झगड़ा करते थे। कुछ दिन पहले भी उसकी मां ने प्रताड़ित किए जाने की बात बताई थी। पुलिस के अनुसार बुधवार सुबह दर्शन लाल ने रिश्तेदारों को फोन कर बताया कि महेंद्रो देवी की पानी की टंकी से फिसलकर गिरने से मौत हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जब परिजन मौके पर पहुंचे तो महिला का शव घर के बरामदे में पड़ा मिला। शादीशुदा बेटी प्राची ने आरोप लगाया कि उसकी मां के गले पर चुन्नी से कसने के निशान थे और बाएं कान से खून बह रहा था, जिससे हत्या की आशंका जताई गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव कब्जे में लेकर प्राथमिकी दर्ज की और कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें