फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लैकमेलिंग से आहत अधेड़ ने फंदा लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। छप्पर थाना क्षेत्र के गांव गुंदियाना में महिला के ब्लैकमेल करने से आहत होकर अधेड़ व्यक्ति ने पेड़ से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को मृतक की जेब से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने गांव की ही एक महिला के ब्लैकमेल करने से आहत होकर आत्महत्या किए जाने की बात लिखी है। पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना छप्पर क्षेत्र के गांव गुंदियाना निवासी रामकरण (50) थाना छप्पर में ऑटोमोबाइल की दुकान करता था। वह शनिवार की सुबह घर से बाइक पर दुकान के लिए निकला था। वह दुकान पर नहीं पहुंचा। शनिवार दोपहर को कुछ ग्रामीणों ने उसका शव गढ़ी गोसाईं में आम के बाग में पेड़ से लटका देखा। पेड़ पर शव लटका देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। छप्पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर उसकी शिनाख्त की गई।
विज्ञापन

इसके बाद ही परिजनों को सूचित किया गया। परिजनों के आने पर पुलिस ने शव को नीचे उतारा। जांच करने पर मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया गया। सुसाइड नोट में लिखा है कि वह एक महिला से प्यार करता था, लेकिन अब महिला उसे ब्लैकमेल कर रही थी। वह उसे झूठे केस में फंसाने की धमकियां दे रही है।
वह उसकी कई बार झूठी शिकायतें दे चुकी थी। अपनी बेटी से भी शिकायत दिलवा चुकी थी, जिससे वह परेशान है। छप्पर थाना पुलिस ने मृतक के बेटे सचिन के बयान पर आरोपी महिला के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में केस दर्ज कर लिया है। थाना छप्पर थाना प्रभारी राय सिंह का कहना है कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया है। मृतक के बेटे की शिकायत पर आरोपी महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी महिला को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

शिकायत देने के बाद हो गया था समझौता
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले महिला ने रामकरण के खिलाफ खेड़ी लक्खा सिंह चौकी में शिकायत दी थी। इस पर दोनों पक्षों को चौकी बुलाया गया। वहां पर दोनों पक्षों का समझौता हो गया था। इसके बाद से रामकरण तनाव में रहने लगा था। मृतक के बेटे सचिन का आरोप है कि काफी समय से यह महिला उसके पिता को परेशान कर रही थी। वह उसके पिता को झूठे केस में फंसाने की धमकियां देती थी। इसी से आहत होकर उसके पिता ने यह कदम उठाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें