फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उमस से बढ़ी परेशानी, आज बारिश के आसार

Tue, 09 Sep 2025 03:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
सरकारी स्कूल अलाहर परिसर में खड़ा 100 वर्ष से अधिक पुराना बरगद का पेड। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। दिनभर उमस से परेशान लोगों को सोमवार शाम हुई हल्की बारिश ने थोड़ी राहत दी। शाम के समय करीब 20 मिनट तक बारिश हुई।
विज्ञापन

जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री व न्यूनतम 25 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बारिश होने की संभावना जताई है। खराब मौसम को देखते हुए किसानों की परेशानी भी बढ़ी हुई है, क्योंकि उन्हें फसलों को नुकसान होने की चिंता सता रही है।
जिले में कई दिन तक लगातार बारिश होने के बाद भी गर्मी व उमस कम होने का नाम नहीं ले रही। रविवार दोपहर व शाम को बारिश होने से रात में मौसम में ठंड का एहसास हुआ, सोमवार सुबह के समय भी बादल थे, लेकिन उमस लोगों की परेशानी बढ़ा रही थी। दिन में कभी धूप निकलती ताे कभी बारिश निकलती। इससे दिनभर लोग उमस से परेशान रहे। शाम को साढ़े चार बजे के बाद अचानक बारिश होने लगी। इस बारिश ने लोगों को काफी राहत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हालांकि जहां पर बारिश नहीं हुई वहां पर उमस का सितम जारी रहा। मौसम विशेषज्ञों की माने तो अभी 20 सितंबर तक उमस का असर रहेगा। इसके बाद तापमान में काफी बदलाव आएगा। उधर, जैसे ही आसमान में बादल उमड़ कर आते हैं तो किसानों की परेशानी बढ़ जाती है। किसानों का कहना है कि कई जगह अभी पानी भरा हुआ है। खेतों में नमी बहुत ज्यादा है। ऐसे में बारिश के दौरान यदि हवा चलती है तो फसलों को काफी नुकसान होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें