फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: ट्रक की टक्कर से स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी की मौत

Fri, 12 Jun 2026 01:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
हादसे के बाद कैंटर के नीचे पड़ी मृतक की बाइक। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

छछरौली। सोम नदी पुल के पास गुरुवार सुबह हुए सड़क हादसे में स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत कौशल रोजगार कर्मचारी की मौत हो गई। कोट गांव निवासी 32 वर्षीय अनिल कुमार ड्यूटी पर जाते समय हादसे का शिकार हो गया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
परिजनों ने बताया कि अनिल कुमार सुबह अपने वाहन से ड्यूटी के लिए जा रहा था। जैसे ही वह सोम नदी पुल के पास पहुंचा तो ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम उसे छछरौली अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद सिविल अस्पताल यमुनानगर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अनिल कुमार पिछले कई वर्षों से स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत था। वह अपनी पत्नी, साढ़े तीन वर्षीय बेटी और वृद्ध माता-पिता का सहारा था। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से भाग गया। परिजनों ने बताया कि अनिल डाक पार्सल ले जाने का कार्य करता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सोम नदी पुल के समीप क्षतिग्रस्त सड़क लंबे समय से हादसों का कारण बनी हुई है। उन्होंने प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

हादसे के बाद कैंटर के नीचे पड़ी मृतक की बाइक। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें