फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा बना अपराधियों की शरणस्थली : रेनू बाला

Mon, 26 Aug 2024 01:02 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। हरियाणा अपराधियों की शरणस्थली बन चुका है, क्योंकि आए दिन अपराधी अपराध की घटनाओं को दिनदहाड़े अंजाम दे रहे हैं। यह आरोप साढौरा विधायक रेनू बाला ने प्रेस विज्ञप्ति में लगाया है।
उन्होंने कहा कि नशा और अपराध की सबसे बड़ी वजह बेरोजगारी है, अगर युवाओं को रोजगार देने की दिशा में सरकार ने काम किया होता तो आज प्रदेश में नशा और अपराध नहीं पनपता। यही कारण है कि आज बेरोजगारी के साथ साथ अपराध में भी देश में नंबर वन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में अनेक गैंग सक्रिय हैं जो रंगदारी वसूली का काम कर रहे हैं और नहीं देने पर हत्याएं की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलियां बरसाई जा रही हैं। प्रदेश में इस कदर जंगल राज है कि कानून के रखवाले भी सुरक्षित नहीं है। प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आने पर सबसे पहले युवाओं को रोजगार देने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश को नशा और अपराध से मुक्त किया जाएगा। रेनू बाला ने कहा कि बेरोजगारी ही सभी समस्याओं की जड़ है जिसको लेकर भाजपा ने केवल वायदे पर वायदे किए। लेकिन बेरोजगारी को खत्म करने की तरफ कोई काम नहीं किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें