फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: शिक्षामंत्री आवास घेरने जा रहे अतिथि अध्यापकों की पुलिस से नोकझोंक, प्रतिनिधिमंडल की हुई वार्ता

Sat, 09 Dec 2023 07:13 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, जगाधरी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

जगाधरी-पांवटा साहिब हाईवे पर बैठे प्रदर्शनकारी तो शिक्षामंत्री से प्रतिनिधिमंडल की वार्ता हुई। मुख्यमंत्री से जल्द वार्ता कराने का आश्वासन मिलने पर अतिथि अध्यापक माने। 17 तक मुख्यमंत्री से मुलाकात नहीं होने पर 18 को विस घेराव की चेतावनी दी।  
विज्ञापन
प्रदर्शन करते अध्यापक। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शनिवार को प्रदेश के विभिन्न जिलों से अतिथि अध्यापक जगाधरी पहुंचे और शिक्षामंत्री आवास की ओर कूच किया। इससे पहले जगाधरी के अग्रसेन चौक पर पुलिस की ओर से बैरिकेड लगाया गया था। यहां अध्यापकों और पुलिस के बीच काफी देर तक नोकझोंक हुई।

विज्ञापन


इसके बाद अतिथि अध्यापकों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल राज्य प्रधान राजेंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में शिक्षा मंत्री से मिलने गया, जहां मंत्री ने जल्द ही उनकी मुलाकात मुख्यमंत्री मनोहर लाल से कराने का आश्वासन दिया। वहीं अतिथि अध्यापकों ने चेतावनी दी कि यदि 17 दिसंबर तक सीएम से मुलाकात नहीं हुई तो 18 दिसंबर को हरियाणा विधानसभा का घेराव करेंगे।

वेतन विसंगति और नियमितीकरण संबंधी विभिन्न मांगों के समर्थन में शनिवार को प्रदर्शनकारी राजकीय अतिथि अध्यापक मंच के बैनर तले प्रदेशाध्यक्ष राजेंद्र शास्त्री की अध्यक्षता में जगाधरी के गुप्ता पैलेस पर एकत्रित हुए। इस दौरान, करनाल, पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला, कैथल सहित अन्य जिलों से सुबह ही अतिथि अध्यापक यमुनानगर पहुंच गए।
विज्ञापन


यहां जुलूस की शक्ल में एकत्रित होकर शिक्षामंत्री आवास कूच कर रहे प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने जगाधरी के अग्रसेन चौक पर रोक लिया। जब पुलिस ने आगे नहीं जाने दिया तो गुस्साए अतिथि अध्यापक जगाधरी-पांवटा साहिब नेशनल हाईवे के बीचोंबीच बैठ गए। इससे हाईवे के आधे हिस्से पर जाम लग गया। वाहनों को हाईवे के दूसरी तरफ से निकाला गया।

मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। इसके बाद अतिथि अध्यापकों के प्रतिनिधिमंडल की शिक्षामंत्री से वार्ता हुई। आश्वासन के बाद अतिथि अध्यापक वापस लौट गए। इससे पहले प्रदर्शनकारियों को संबोधित करते हुए राजेंद्र शास्त्री ने कहा कि अतिथि अध्यापक नियमित अध्यापक से एक तिहाई वेतनमान पर कार्य कर रहे हैं।

वहीं सेवानिवृत्ति के बाद अतिथि अध्यापक खाली हाथ घर जाता है। एक्सग्रेसिया का लेटर जारी कर रद्द कर दिया गया है। इस दौरान नारायणगढ़ से व्हील चेयर पर अतिथि अध्यापक सुनील शास्त्री भी पहुंचे। मंच संचालन राज्य कार्यकारिणी सदस्य सतपाल शर्मा ने किया।

मुख्य वक्ताओं में जसबीर सिंह, संत कुमार, प्रदीप गुर्जर, अमित सिंगला, गुरुदत शास्त्री, कुलदीप चौहान, नवनीत बाजवा, पारस शर्मा, नीलम, विनोद ने अतिथि अध्यापकों की समस्याओं को सबके सामने रखा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें