फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: स्वांग के आटा से बनी रोटी खाने से परिवार की तबीयत बिगड़ी, हंगामा

Wed, 10 Apr 2024 07:26 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, यमुनानगर (हरियाणा)

सार

शादीपुर की रहने वाली महिला शनिवार को खेड़ा मोहल्ला बाजार में दुकान से नवरात्र में व्रत के लिए आटा व चावल लेकर गई थी।  
विज्ञापन
मामले में पहुंचे पुलिसकर्मी। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के यमुनानगर में नवरात्र में स्वांग का आटा से बनी रोटी खाने से परिवार की तबीयत बिगड़ गई। मामला शादीपुर का है, यहां की महिला रणजीत मनचंदा ने नवरात्र उपवास के लिए यमुनानगर के खेड़ा मोहल्ला बाजार की दुकान से शनिवार को स्वांग का आटा खरीद कर लेकर गई थी।

विज्ञापन


मंगलवार को उसने व्रत रखा। दोपहर को जब दोनों बच्चे स्कूल से वापस आए तो स्वांग के आटे से बने पकवान खाने के बाद सभी सो गए। जब शाम को उठे तो तबीयत खराब महसूस बताई। देखते-देखते कुछ ही मिनटों में उल्टी, चक्कर, ठंड लगने के साथ ही बुखार हो गया।

इस तरह सभी को शहर के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया, हालांकि हालत ठीक होने पर उन्हें छुट्टी दे दी। वहीं महिला परेशान होने के बाद बुधवार को खेड़ा मोहल्ला बाजार में पहुंची और जमकर बवाल काटा। इसके बाद लोगों की भीड़ जुट गई। इसके बाद डायल 112 पर कॉल कर मौके पर पुलिस बुलाई गई। इसके बाद किसी तरह से मामले को शांत कराया गया। उधर सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह का कहना है व्रत के दिनों में बाजार से कोई सामान खरीदें तो परख कर ही खरीदें। इसके अलावा सामान को ढक कर रखें तथा अधिक पानी पीएं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें