फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: उत्तराखंड को हरा हरियाणा बना राष्ट्रीय मास्टर्स फुटबॉल चैंपियन

Tue, 17 Jun 2025 12:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। उत्तराखंड के देहरादून में हरियाणा की टीम ने राष्ट्रीय मास्टर्स फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला जीत लिया। हरियाणा की टीम उत्तराखंड की टीम की पेनल्टी शूट आउट 4-3 के अंतर से पराजित कर चैंपियन बनी।
देहरादून के सोशल बलोनी पब्लिक स्कूल में 13 से 15 जून तक 40 से अधिक आयु वर्ग में हुई तीन दिवसीय दूसरी राष्ट्रीय मास्टर्स फुटबॉल चैंपियनशिप का अंतिम मुकाबला सबसे रोचक रहा। इसमें पहला गोल उत्तराखंड की टीम ने खेल के छठे मिनट में ही कर दिया था। इसके बाद हरियाणा की टीम से ठाकर सिंह के बेहतरीन पास को हरमीत सिंह ने दूसरे हाफ के नौवें मिनट में गोल में तबदील किया।
विज्ञापन

इस तरह मुकाबला बराबरी पर खत्म हुआ तो पेनल्टी शूटआउट हुआ। इसमें हरियाणा टीम ने 4-3 के स्कोर से उत्तराखंड की टीम को हराकर चैंपियनशिप ट्रॉफी पर कब्जा किया। बलोनी ग्रुप ऑफ एजुकेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं मास्टर्स स्पोर्ट्स फाउंडेशन सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष विपिन बलोनी ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान हरियाणा टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी ठाकर सिंह को बेस्ट फॉरवर्ड, हरियाणा टीम के सुनील कुमार को बेस्ट गोलकीपर के खिताब से नवाजा गया।
हरियाणा टीम के कप्तान पंकज चुघ ने कहा कि यह जीत पूरी टीम की जीत है। सभी खिलाड़ियों ने मेहनत की और भविष्य में और मेहनत करेंगे। इस जीत पर युवाओं को यह संदेश है कि मोबाइल व नशे से दूर रहें और किसी न किसी खेल को अपनाएं। हरियाणा की टीम में यमुनानगर जिले से कप्तान पंकज चुघ सहित सुनील कुमार, सौरव कालिया व रोबिन बख्शी कुल चार खिलाड़ी शामिल रहे। टीम के कोच भी यमुनानगर से सुखविंद्र सिंह रहे।
विज्ञापन




इसके अलावा सोनीपत से प्रवीन कुमार, अंबाला से संजय कुमार, अंबाला से टीम मैनेजर परमजीत सिंह, गुरुदत्त, टीम चीफ कोच राकेश कुमार, सिरसा से नवजीत सिंह, ठाकर सिंह, जनजीवन सिंह, गुरुबाग सिंह, हरमीत सिंह, सिरसा से जितेंद्र सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें