फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: हरप्रीत रंधावा बने एमवीओ, रिफ्लेक्टर लगाने का चलाया अभियान

Fri, 28 Nov 2025 12:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
यमुनानगर में ट्रक पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते एमवीओ हरप्रीत रंधावा व स्टाफ। स्वयं
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले के आरटीए विभाग में मंगलवार को मोटर व्हीकल ऑफिसर (एमवीओ) गुरजीत कौर का तबादला करनाल कर दिया गया। उनकी जगह पर अब एमवीओ हरप्रीत रंधावा को नियुक्त किया गया है। हरप्रीत रंधावा ने पदभार संभालते ही सर्दी में पड़ने वाले घने कोहरे में हादसों को कम करने के लिए जागरूकता अभियान शुरू कर दिया। इसके लिए सबसे पहले वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगाने का काम शुरू किया गया। इस दौरान नगर निगम के वाहनों, किसानों की ट्रैक्टर- ट्रालियों और शहर के डिवाइडरों व बिजली के पोल पर रिफ्लेक्टर टेप लगाई गई।
विज्ञापन

हरप्रीत रंधावा ने कहा कि ट्रक, बस या किसी भी प्रकार के भारी वाहन चालक ओवरलोडिंग करते पाए गए तो उसके खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जाएगी। ओवरलोडिंग न सिर्फ कानून का उल्लंघन है, बल्कि सड़क हादसों की बड़ी वजह भी बनती है। ऐसे में विभाग इसे लेकर सख्त रुख अपनाएगा। उन्होंने कहा कि जिले में वाहन संचालन पूरी तरह नियमों के अनुरूप होना चाहिए। नो पार्किंग, बिना दस्तावेज, ओवर स्पीड और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों पर भी कार्रवाई तेज की जाएगी।

जागरूकता अभियान चला रही टीम : हैरतजीत कौर
वहीं, जिला परिवहन अधिकारी (डीटीओ) हैरतजीत कौर ने सर्दी के मौसम को देखते हुए परिवहन विभाग की तैयारियों बारे बताया कि धुंध के मौसम में सड़क हादसों का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए उनकी टीम लगातार जागरूकता अभियान चला रही है। वाहन चालकों को हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, हेडलाइट्स व रिफ्लेक्टर लगाने, गति नियंत्रित रखने और सुरक्षित दूरी बनाए रखने जैसे महत्वपूर्ण सुझाव दिए जा रहे हैं। इसके अलावा रात में आवागमन करने वाले भारी वाहनों के लिए विशेष दिशानिर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनानगर में ट्रक पर रिफ्लेक्टर टेप लगाते एमवीओ हरप्रीत रंधावा व स्टाफ। स्वयं

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें