फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शगुन में एक रुपया और नारियल लेकर हैप्पी ने की सिंपल से शादी

विज्ञापन
- फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
साढौरा। गांव महमदपुर में अध्यापक रणधीर सिंह की लड़की सिंपल की शादी जिला पंचकूला के रायपुररानी के गांव हंगोली निवासी जसपाल सिंह के बेटे हैप्पी से हुई। यह शादी इलाके में मिसाल बन गई। क्योंकि वर पक्ष ने शादी में शगुन के तौर पर मात्र एक रुपया व एक नारियल ही लिया। जिसके हर तरफ चर्चे हैं। सभी इस परंपरा की प्रशंसा कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि सभी को इसी तरह शादी करनी चाहिए ताकि दहेज प्रथा जैसी कुरीति पर पूरी तरह से अंकुश लग सके। इस शादी में किसी भी प्रकार का कोई भी अन्य दहेज नहीं लिया गया।
विज्ञापन

दूल्हा व दुल्हन दोनों ही स्नातकोत्तर हैं। शादी में लोगों ने वर वधू को अपना आशीर्वाद दिया। शादी में हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के चेयरमैन भोपाल सिंह खदरी, धर्मपाल प्रधान गुर्जर धर्मशाला नारायणगढ़, मातू राम निजामपुर, एसएचओ राय सिंह, रामलाल फतेहपुर, मान सिंह झंडा, पवन कुमार महमदपुर व एचएसएससी सदस्य कमलजीत सैनी ने भी शिरकत करते हुए नव दंपती को आशीर्वाद दिया। शादी की खुशी के उपलक्ष्य में वर व वधू पक्ष की तरफ से शिव मंदिर झंडा, गुर्जर धर्मशाला नारायणगढ़ व धर्मशाला कपालमोचन को राशि दान के रूप में दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें