फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छुट्टियों में घूमने नहीं जा सकेंगे गुरुजन, शिविर में लेंगे प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां पढ़ने से पहले ही विद्यार्थियों ने ही नहीं बल्कि अध्यापकों ने सैर सपाटे का प्लान बना लिया था। पहली जून से छुट्टियां पड़ गई हैं। विद्यार्थी तो अपने प्लान के मुताबिक तैयारियां कर रहे हैं, लेकिन गुरु जी की छुट्टियां खटाई में पड़ गई हैं। गुरुजनों को विभाग ने व्यस्त कर दिया है। विभाग की ओर से अध्यापकों के लिए प्रशिक्षण शिविर लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

यह प्रशिक्षण शिविर पूरा महीने चलेंगे। यही नहीं इस शिविर में भाग लेना भी अध्यापकों के लिए जरूरी है। विभाग के इन आदेशों से अध्यापकों में काफी रोष है, बिना मन के अध्यापक शिविर में भाग ले रहे हैं। ऐसे में परिवार के साथ रिश्तेदारी व अन्य जगहों पर घूमने का योजना गुरुजनों को निरस्त करने पड़ रहे हैं। अध्यापकों का कहना है कि यह उनके अधिकारों का हनन है।
प्रशिक्षण के लिए यह होंगे नियम
छुट्टियों के दौरान प्रशिक्षण लेने वाले अध्यापकों को तीन दिन का प्रतिपूर्ति अवकाश दिया जाएगा। जिसका प्रयोग 15 अगस्त तक किया जा सकेगा। दूसरे जिलों में सेवाएं दे रहे अध्यापकों को गृह जिले में प्रशिक्षण प्राप्त करने की छूट होगी। प्रशिक्षण का समय सुबह नौ से शाम चार बजे तक होगा। इसके लिए अध्यापकों की बॉयोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। प्रशिक्षण से पहले और बाद में अध्यापकों का ऑनलाइन मूल्यांकन होगा। एक ग्रुप में कुल 40 अध्यापक ही भाग ले सकते हैं। जिले में कुल 4350 अध्यापक हैं। अध्यापकों को विभाग की दी तिथियों व स्थानों अपनी पसंद से चुनने की छूट होगी।
विज्ञापन

शिविर में यह मिलेगा प्रशिक्षण
- निपुण हरियाणा मिशन के तहत पांच दिन का शिविर लगाया जाएगा। जिसमें जेबीटी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। सभी जिलों की ट्रेनिंग विभिन्न चरणों में होगी।
-एक से 30 जून तक विद्यार्थियों के साथ ग्रीष्मकालीन शिविर में रहना होगा। अध्यापकों के सैर सपाटे की योजना खटाई में चली गई है, लेकिन वे विद्यार्थियों को उनके जिलों के मुताबिक मनाली की सैर पर ले जाएंगे।
-दो से सात जून तक टैबलेट एक्टिवेशन कैंप में भाग लेंगे। टैब एक्टिवेट होने के बाद विद्यार्थियों को एप के बारे में बताएंगे।
- ग्रीष्मकालीन अवकाश में 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों की ऑनलाइन कक्षाएं लगाने के मुख्यालय के निर्देश हैं। अध्यापकों को पूरा महीना उनकी ऑनलाइन क्लास लेनी होगी।
- निकाय जूनों में भी अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसके लिए भी अध्यापकों को प्रशिक्षण दिया जाना है। जिसके लिए विशेष सत्र होगा।
विभाग के निर्देशानुसार जेबीटी अध्यापकों के लिए शिविर लगाए जा रहे हैं। इसमें अध्यापकों की उपस्थिति अनिवार्य है। इस दौरान अध्यापकों की बॉयोमेट्रिक हाजिरी लगेगी। हर ग्रुप में 40 अध्यापक इसमें भाग लेंगे।
विज्ञापन

-पिरथी सैनी, जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें