फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की टेबल टेनिस टीम विजेता

Sun, 11 Oct 2026 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
कॉलेज निदे​शिका, प्राचार्या व अन्य के साथ विजेता ​खिलाड़ी। संस्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जगाधरी। गुरु नानक गर्ल्स कॉलेज की टेबल टेनिस टीम ने अंतर-महाविद्यालय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में आठ और नौ अक्तूबर को हुई प्रतियोगिता में महाविद्यालय की खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया।
टेबल टेनिस विभागाध्यक्ष डॉ. मीनाक्षी गुप्ता के बताया कि टीम में अंजलि, गुरनूर, शायरा, खुशबू और हंसिका शामिल रहीं। सभी खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने गुरु नानक खालसा कॉलेज, पानीपत प्रबंधन एवं तकनीकी संस्थान और आईजीएन कॉलेज लाडवा की टीमों के खिलाफ जीत दर्ज की। इस प्रदर्शन के आधार पर टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर अंजलि का चयन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टेबल टेनिस टीम में किया गया है। अब वह विश्वविद्यालय की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। महाविद्यालय की टीम पिछले वर्ष भी इस प्रतियोगिता में विजेता रही थी। इस प्रकार टीम ने लगातार दूसरे वर्ष प्रतियोगिता में पहला स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

महाविद्यालय की निदेशिका डॉ. वीरेंद्र गांधी और प्राचार्या डॉ. सुखविंदर कौर ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी। उन्होंने खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर प्रसन्नता जताई। टीम की इस उपलब्धि से महाविद्यालय में खुशी का माहौल रहा। प्रतियोगिता के बाद कॉलेज पहुंचने पर खिलाड़ियों को स्वागत किया गया और सभी ने शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें