फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुर्जर समाज ने असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई मांगी

विज्ञापन
कपालमोचन के गुर्जर भवन में लोगों को संबोधित करते वक्ता। संवाद - फोटो : Yamuna Nagar
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्ट
विज्ञापन

यमुनानगर। कपाल मोचन स्थित गुर्जर धर्मशाला में शुक्रवार को गुर्जर समाज की महापंचायत का आयोजन किया गया। अरुण कुमार की अध्यक्षता में आयोजित महापंचायत में आसपास के इलाके के गुर्जर समाज के मौजिज लोगों ने हिस्सा लिया। महापंचायत के बाद गुर्जर समाज ने एसडीएम बिलासपुर जसपाल सिंह को ज्ञापन सौंपकर असामाजिक तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आग्रह किया।
महापंचायत में गुर्जर विकास सभा के प्रधान जगदीश बेगमपुर ने कहा कि भारत लोकतांत्रिक व प्रजातांत्रिक देश है। हर नागरिक को अपनी बात रखने व धरना प्रदर्शन करने का पूरा हक है, लेकिन धरना-प्रदर्शन करने की आड़ में किसी भी व्यक्ति या संगठन को यह हक नहीं है कि वह किसी दूसरे व्यक्ति के साथ बदतमीजी करें या उसके साथ गलत व्यवहार करें। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले जगाधरी में शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर के निवास के बाहर हुई तोड़फोड़ व उनके प्रति अशोभनीय गलत शब्दों का इस्तेमाल किया गया। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर समाज के बड़े नेताओं में से हैं। कंवर पाल गुर्जर का अपमान गुर्जर समाज बिल्कुल भी सहन नहीं करेगा।
विज्ञापन

पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी आनंद चौधरी व सतपाल एडवोकेट ने कहा कि महापंचायत में फैसला लिया गया है कि गुर्जर समाज के किसी व्यक्ति के खिलाफ किसी ने कोई गलत हरकत व बदतमीजी की तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। चंद्रपाल माड़ो ने कहा कि गुर्जर समाज के लोग सभी पार्टियों में शामिल हैं, लेकिन समाज एक है। महापंचायत में यह भी फैसला किया है कि समाज के किसी व्यक्ति के प्रति की गई गलत कार्रवाई का डटकर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

विकास तंवर, प्रदीप कलेसर, साहब सिंह आदि ने सरकार से मांग की है कि शरारती तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इन असामाजिक तत्वों ने सारी हदें पार कर दी है, जिससे समाज का भाईचारा खत्म हो रहा है और जातिगत दुश्मनी को बल मिल रहा है। इस दौरान गुर्जर नेता सुरेश नंदगढ़, रामपाल नंबरदार, मुकेश दमोपुरा, सुरेंद्र बनकट, एडवोकेट मांगेराम, ऋषि पाल, अयूब खान गुर्जर, इरफान गुर्जर, मोहन वर्मा, केहर सिंह झंडा, अत्तर सिंह, हरि सिंह, जसबीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें