फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: गुमथला गांव की टीम ने जीती क्रिकेट प्रतियोगिता

Wed, 14 Oct 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
गांव गुमथला में आयोजित प्रतियोगिता का शुभारंभ करते मुख्यातिथि। आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। गुमथला यूथ क्लब की तीन दिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में गुमथला की टीम ने चौगांवा को हराकर खिताब अपने नाम किया। शानदार प्रदर्शन के लिए गुमथला के हर्षित राणा को मैन ऑफ द मैच चुना गया।
फाइनल मुकाबले में गुमथला और चौगांवा की टीमों के बीच भिड़ंत हुई। गुमथला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित तीन ओवर में 23 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में चौगांवा की टीम लक्ष्य हासिल करने में नाकाम रही और मात्र आठ रन पर उसके सभी विकेट गिर गए। इस तरह गुमथला ने मुकाबला जीतकर प्रतियोगिता की ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकाबले की शुरुआत समाजसेवी डॉ. शुभम सलूजा ने की। उन्होंने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेता गुमथला और उपविजेता चौगांवा की टीम को ट्रॉफी व पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें