फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दीपक ने जीते मैन ऑफ द मैच के दो खिताब

Wed, 14 Oct 2026 12:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
दीपक शर्मा को मैन ऑफ दी मैच से सम्मानित करते आयोजक।  स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रादौर। हरियाणा टेनिस क्रिकेट लीग में रादौर के खिलाड़ी दीपक शर्मा उर्फ बिली ने प्री-क्वार्टर फाइनल और क्वार्टर फाइनल मुकाबलों में बेहतरीन खेल दिखाते हुए लगातार दो बार मैन ऑफ द मैच का खिताब अपने नाम किया। बहादुरगढ़ में लीग की नीलामी के दौरान सोनीपत स्ट्राइकर्स ने दीपक शर्मा को 48 हजार रुपये की बोली लगाकर अपनी टीम में शामिल किया था।
टीम में चयन के बाद दीपक ने अपने खेल का दम दिखाया और दोनों नॉकआउट मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन किया। आयोजकों की ओर से उन्हें प्रत्येक मुकाबले में मैन ऑफ द मैच बनने पर 50 हजार रुपये की राशि देकर सम्मानित किया गया। दीपक शर्मा ने कहा कि खेलों में युवाओं के लिए अपार संभावनाएं हैं। मेहनत, अनुशासन और लगन के दम पर युवा खेलों में अपना भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

खिलाड़ी देश के लिए पदक जीतकर अपने परिवार, क्षेत्र और देश का नाम रोशन कर सकते हैं। युवाओं को लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास करना चाहिए। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने और खेल गतिविधियों से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि नशे की गिरफ्त में आकर युवा अपना भविष्य खराब कर रहे हैं। युवाओं को नशे से बाहर निकलकर अपनी ऊर्जा सकारात्मक कार्यों में लगानी चाहिए, ताकि वे समाज और देश की प्रगति में योगदान दे सकें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें