फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: अतिथि अध्यापक ने बनाई आंदोलन की रणनीति

Mon, 17 Aug 2026 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
नेहरू पार्क में अति​थि अध्यापकों को संबो​धित करते वक्त। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर के नेहरू पार्क में रविवार को जिला के अतिथि अध्यापकों की एकजुटता बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी आंदोलन की रणनीति बनाई गई। इसके अलावा संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
बैठक का शुभारंभ पूर्व जिला प्रधान राजबीर सिंह व जसबीर सिंह ने किया। राजबीर सिंह ने अतिथि अध्यापकों से एकजुट होकर आंदोलन करने का आह्वान किया। इसके बाद रादौर प्रधान जितेंद्र अलाहर, पूर्व जिला प्रधान बलदेव शास्त्री और पूनम गुलाटी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संत कुमार ने की।
विज्ञापन

उन्होंने अतिथि अध्यापकों को अपने अधिकारों की लड़ाई के लिए एकजुट होकर संघर्ष करने के लिए प्रेरित किया। इस पर उपस्थित सभी सदस्यों ने आंदोलन में एकजुट होकर सहयोग करने की सहमति जताई। बैठक में जिला यमुनानगर प्रधान संजीव कुमार ने अपने कार्यकाल के दौरान सहयोग देने के लिए सभी साथियों का आभार जताया।
इसके बाद संगठन की नई कार्यकारिणी के गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू की गई। इसमें टीजीटी गेस्ट संस्कृत, बाड़ी माजरा निवासी रविंद्र सैनी को सर्वसम्मति से जिला यमुनानगर प्रधान चुना गया। वहीं राज्य स्तर के लिए संत कुमार और बलदेव शास्त्री के नाम भेजे गए। नवनियुक्त जिला प्रधान रवींद्र सैनी ने कहा कि 17 से 24 अगस्त तक जिले के सभी विधायकों को ज्ञापन सौंपा जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन में न्यायालय के आदेशानुसार अतिथि अध्यापकों को नियमित करने की मांग रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि सभी अतिथि अध्यापकों को अभियान की जानकारी दी जाएगी और एकजुट होकर सफल बनाया जाएगा। इसके बाद जल्द ही राज्य स्तरीय रैली आयोजित करने की तैयारी की जाएगी। बैठक में मुकेश दामला, वीनस, रोशन लाल, राय सिंह, राजेश, प्रवेश, रमेश, नरेश सैनी, ऋषिपाल, सुशील कुमार समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें