फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: जीआरपी ने किशोर को परिजनों से मिलवाया

Fri, 24 Jan 2025 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। गणतंत्र दिवस पर सुरक्षा को लेकर ट्रेन की चेकिंग कर रही जीआरपी ने एक किशोर को रेस्क्यू किया। चेकिंग के दौरान पुलिस को ट्रेन में किशोर लावारिस मिला था। स्कूल की वर्दी पहने किशोर की पीठ पर बैग था। जीआरपी ने उसे ट्रेन से यमुनानगर ही उतार लिया और परिजनों को बुलाकर किशोर को उनके सुपुर्द कर दिया।
जीआरपी थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया सहारनपुर से सरयू यमुना शहीद एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर तीन पर पहुंची। जीआरपी ट्रेन में चढ़कर चेकिंग करने लगी। इस दौरान एक लड़का स्कूल की वर्दी में पीठ पर बैग टांगकर बोगी में मिला। वह काफी घबराया हुआ था। जिस पर शक हुआ और उसे पूछताछ की, लेकिन वह कुछ बोल नहीं पाया। जिस पर पुलिस ने उसे उतार लिया। प्लेटफार्म पर उतार कर किशोर को सहज किया और फिर पूछताछ की।
विज्ञापन

पूछताछ में किशोर ने बताया कि वह सहारनपुर के लिंक रोड पर रहता और उसका नाम उवैस है। वह शहर के एक निजी स्कूल में सातवीं का छात्र है। बुधवार को उसने स्कूल का काम नहीं किया था। वीरवार सुबह वह घर से निकला लेकिन स्कूल नहीं गया और इधर उधर घूमता रहा। वह स्टेशन पर पहुंच गया।
विज्ञापन

वहां एक भैय्या मिलने उन्हें उसे ट्रेन में चढ़ा दिया और खुद भी ट्रेन में चढ़ गए। थाना प्रभारी सत्यप्रकाश ने बताया कि बच्चे से पूछताछ के बाद उसके परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई थी। दोपहर बाद उसके परिजन पहुंचे, जिस पर औपचारिकताएं पूरी करने के बाद किशोर को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें