फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: परचून की दुकान के ताले तोड़ लाखों का सामान चोरी

Mon, 04 Nov 2024 01:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। शहर में चोरी की वारदात थमने का नाम नहीं ले रही। चोरों ने परचून की दुकान का ताला तोड़कर लाखों रुपये का सामान चोरी कर लिया। चोरी की सूचना मिलते ही थाना शहर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।
पुलिस को दी शिकायत में योगेश नगर निवासी दिनेश कुमार ने बताया कि उसकी शिवाजी मार्केट में परचून की दुकान है। वह शनिवार रात को दुकान बंद कर घर चला गया था। रात को चोर दुकान के ताले तोड़कर अंदर घुस गए और चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर दुकान से ड्राई फ्रूट, चीनी, घी व चावल और अन्य सामान चोरी ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह को उनके पास फोन आया कि दुकान के ताले टूटे पड़े हैं। इसके बाद वह मौके पर पहुंचे और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी। दिनेश के मुताबिक चोकी दकरीब दो लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर जांच अधिकारी लाभ सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली है। एसएचओ थाना शहर यमुनानगर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। चोरों का सुराग लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें