फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: मासूम की मौत के बाद विजय कॉलोनी में नाले पर लगाई जा रही ग्रिल

Tue, 21 Jul 2026 12:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विजय कॉलोनी में नाले पर ग्रिल लगाने का कार्य करते मजदूर। पाठक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। विजय कॉलोनी में खुले नाले में गिरने से दो वर्षीय मासूम पलक की मौत के बाद नगर निगम ने सुरक्षा के इंतजाम शुरू कर दिए हैं। हादसे के बाद लोगों और सामाजिक संगठनों की ओर से मामला उठाए जाने पर निगम ने नाले के किनारे ग्रिल लगाने का कार्य शुरू कर दिया है।
शुक्रवार को घर के पास खेल रही दो वर्षीय पलक खुले नाले में गिर गई थी और बहने के कारण उसकी मौत हो गई थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि नाला लंबे समय से खुला पड़ा था। सुरक्षा के लिहाज से न तो यहां ग्रिल लगी थी और न ही कोई दीवार बनाई गई थी। नाले से उठने वाली दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोग भी परेशान हैं।
विज्ञापन

हादसे के बाद विजय कॉलोनी निवासी एडवोकेट शकुंतला, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राहुल भान, विकास जैन और सेव लाइफ सोसाइटी के रामनाथ बंसल ने मामले को प्रिंट और सोशल मीडिया के माध्यम से उठाया। इसके बाद नगर निगम ने नाले के आसपास सुरक्षा के लिए ग्रिल लगाने का काम शुरू किया।
विज्ञापन

एडवोकेट शकुंतला ने कहा कि शहर में ऐसी सभी खतरनाक जगहों को चिन्हित कर वहां तुरंत सुरक्षा व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके। सेव लाइफ सोसाइटी के रामनाथ बंसल ने कहा कि ग्रिल लगाना केवल अस्थायी समाधान है। नाले को पूरी तरह कवर किया जाना चाहिए, क्योंकि गंदगी और दुर्गंध के कारण लोगों के स्वास्थ्य पर भी खतरा बना हुआ है। लोगों ने प्रशासन से नाले को स्थायी रूप से ढकने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें