फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकनृत्य में राजकीय विद्यालय साढौरा ने मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साढौरा। डाइट की ओर से खंडस्तरीय लोक नृत्य व अभिनय प्रतियोगिता करवाई गई। प्रतियोगिता खंड शिक्षा कार्यालय में करवाई गई। लोक नृत्य प्रतियोगिता में खंड स्तर की प्रतियोगिता में प्रथम आई टीम 30 नवंबर को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेंगी।
प्रतियोगिता सिर्फ आठवीं व नवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए करवाई गई। प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अख्तर अली ने किया। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों ने श्रेष्ठ प्रदर्शन करके खंड स्तर की प्रतियोगिता में अपना स्थान बनाया है, अब उनसे उम्मीद है कि वे जिलास्तर पर आना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने अन्य टीमों को प्रेरणा लेकर आगे और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। लोकनृत्य में राजकीय विद्यालय साढौरा ने प्रथम, राजकीय विद्यालय लाहड़पुर ने द्वितीय व राजकीय विद्यालय कोटला ने तृतीय स्थान पाया। वहीं अभिनय में राजकीय विद्यालय सारवां ने पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान डाइट से राकेश गुप्ता, अमरजीत, अंजली, सरबजीत, वीना तनेजा, जितेंद्र सहित विभिन्न विद्यालयों के अध्यापक, विद्यार्थी व अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें