फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: दुकान के ताले तोड़कर हजारों का सामान चोरी

Fri, 10 May 2024 03:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


यमुनानगर। चोरों ने जम्मू कॉलोनी स्थित डीजे की दुकान के ताले तोड़ हजारों रुपये का सामान चोरी कर लिया। थाना गांधी नगर पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

गुलाब नगर कैंप निवासी दीपक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी जम्मू काॅलोनी में जे स्टार के नाम से डीजे की दुकान है। रोज की तरह रात आठ बजे वह दुकान बंद करके घर चला गया था। वीरवार सुबह जब वह दुकान पर पहुंचा तो ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा तो वहां से छह एमएम और 10 एमएम तार के 30 बंडल, 4000 वाट के छह एम्प्लीफायर, 10 एलईडी, डीजे लाइट व अन्य सामान चोरी था। गांधी नगर थाना पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर से हजारों के उपकरण चुराए

बिलासपुर। कपालमोचन रोड स्थित राइस मिल में रखे ट्रांसफार्मर से एक क्विंटल तांबे के तार व अन्य सामान चोरी कर लिया। बिलासपुर निवासी रमन कुमार ने बताया कि उनका कपाल मोचन रोड पर मारकंडा नाम से राइस मिल है। वहां ट्रांसफार्मर रखा है। वह वीरवार की सुबह मिल पहुंचे तो ट्रांसफार्मर खुला पड़ा था। ट्रांसफार्मर से कॉपर की तीन क्वाइल, एक क्विंटल कॉपर तार व अन्य सामान चोरी था। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन


दो ट्यूबवेलों से मोटर, स्टार्टर उड़ाए
जठलाना। जयपुर निवासी अंकित कांबोज ने बताया कि उसकी मारूपुर गांव में 15 किले जमीन है। वह वीरवार सुबह जब खेत में पानी देने गया तो ट्यूबवेल की दो मोटरें चोरी थी। तभी उसे पता चला कि उसके पड़ोसी जठलाना निवासी आजम खान के ट्यूबवेल कमरे से भी मोटर व स्टार्टर चोरी हुए हैं। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें