फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: घर, दुकान व प्लॉट से लाखों का चुराया माल

Wed, 18 Dec 2024 12:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

यमुनानगर। गांधी नगर थाना क्षेत्र में चोरों ने घर व दुकान समेत तीन स्थानों से लाखों रुपये के गहने, नकदी व सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने सभी मामले दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
मायापुरी कॉलोनी निवासी जंगा राम ने बताया कि सुबह वह घर का ताला लगाकर अपने काम से गया था। परिवार सदस्य भी अपने काम पर थे। दोपहर बाद करीब तीन बजे जब वह घर आया तो ताले टूटे हुए थे। अंदर सामान बिखरा हुआ था। जांच करने पर अलमारी व ट्रंक से सोने की अंगूठी, सोने के टॉप्स, चांदी के चार पैंडल, एक जोडी पाजेब, एक जोड़ी चुटकियां, एक सोने का कोका, सोने की बालियां, 70 हजार रुपये की नकदी, बाथरूम की छह टोंटियां, गैस सिलिंडर व अन्य सामान गायब था।
विज्ञापन
विज्ञापन

गांधी नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, सरोजिनी कॉलोनी निवासी संजीव कुमार की दुकान में चोरी हो गए। चोर दुकान के गल्ले से 25 हजार रुपये, पीतल के नल व अन्य सामान, जरूरी कागजात व बैंक के कार्ड ले गए। गांधी नगर थाना पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है। उधर, गांधी नगर निवासी सितेंद्र ने बताया कि उसका लक्ष्मी नगर में प्लाट है। सोमवार को चोरों ने प्लाट से मोटर, गार्डर व अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें