फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीपीएल कार्ड बनाने के बहाने महिला से ठगी सोने की बालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
रादौर। शहर की दीपक कॉलोनी में बीपीएल कार्ड बनाने के बहाने एक अज्ञात व्यक्ति महिला की सोने की बालियां लेकर फरार हो गया। पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

दीपक कॉलोनी निवासी धर्मो देवी ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि सुबह लगभग साढ़े 10 बजे एक अज्ञात व्यक्ति उसके घर आया और बोला की वह बीपीएल राशन कार्ड बनाने के लिए सर्वे कर रहा है और उसकी फोटो खींचना चाहता है। अज्ञात व्यक्ति उससे बोला कि फोटो उतारने के लिए उसे कानों की बालियां उतारनी पड़ेगी ताकि फोटो में वो गरीब लगे। जिससे उसका बीपीएल राशन कार्ड बन सकेगा। वह उसकी बातों में आ गई और उसने अपनी आधा तोले की सोने की बालियां उतारकर साइड में रख दी। अज्ञात व्यक्ति उसकी सोने की बालियां उठाकर बाइक से फरार हो गया। उन्होंने उसे खोजने की बहुत कोशिश की। लेकिन उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। रादौर पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें