संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। डीएवी गर्ल्स कॉलेज के गणित विभाग की ओर से राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में प्रश्नोत्तरी, रंगोली, पोस्टर मेकिंग व पुस्तक कवर सज्जा प्रतियोगिता करवाई गई। छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेकर प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
अध्यक्षता कॉलेज की वाइस प्रिंसिपल डॉ. मीनू जैन ने की। गणित विभाग अध्यक्ष अंजना अरोड़ा ने छात्राओें को बताया कि गणितज्ञ श्रीनिवासा रामानुजन की याद में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया जाता है। उन्होंने नंबर थ्यूरी देकर पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन किया। रंगोली में बीए अर्थशास्त्र द्वितीय वर्ष की भावना ने पहला, बीएससी नॉन मेडिकल अंतिम वर्ष की काजल ने दूसरा, बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स अंतिम वर्ष की रितिका ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में बीएससी मैथ ऑनर्स अंतिम वर्ष की जानवी, वंशिका व अदिति ने पहला स्थान अर्जित किया।
बीएससी मैथ ऑनर्स प्रथम वर्ष की काजल चौधरी, दीपा व पारूल ने दूसरा और बीएससी नॉन मेडिकल द्वितीय वर्ष की महक रानी, अविनाश कौर व महक ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुस्तक कवर सज्जा में बीएससी मैथ ऑनर्स अंतिम वर्ष की रवीना ने पहला, प्रथम वर्ष की साक्षी ने दूसरा बीए द्वितीय वर्ष की एकता ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बीएससी अंतिम वर्ष की रितिका को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।
पोस्टर मेकिंग में बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स अंतिम वर्ष की रितिका ने पहला, बीएससी मैथ ऑनर्स प्रथम वर्ष की सलोनी ने दूसरा तथा बी.कॉम जनरल प्रथम वर्ष की उमा ने तीसरा स्थान अर्जित किया। बीए अर्थशास्त्र ऑनर्स अंतिम वर्ष की वंशिका तथा बीकॉम ऑनर्स प्रथम वर्ष की नैना को सांत्वना पुरस्कार मिला। निर्णायक मंडल में डॉ. अल्का सिंघल, पारूल सिंह, डॉ. रचना सोनी, शालिनी छाबड़ा, डॉ. मीनाक्षी सैनी, विकास वालिया शामिल रहीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में संगीता गोयल, कनिका गोयल, सुनामिका ने सहयोग दिया।