फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: युवती को नशीली कॉफी पिलाकर किया दुराचार

Sat, 27 Apr 2024 06:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जगाधरी। होटल ले जाकर युवती को नशीली कॉफी पिलाकर युवक ने दुष्कर्म किया। अब आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। युवती शिकायत पर पुलिस ने आरोपी युवक पर केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एक कॉलोनी निवासी युवती ने शहर जगाधरी पुलिस को दी शिकायत में बताया कि पिछले साल उसकी मुलाकात नागल गांव निवासी मोहिन के साथ हुई थी। आरोपी उसे शादी का झांसा देकर बातचीत करने लगा। एक दिन आरोपी उसे मिलने के लिए जगाधरी बुलाया। यहां से आरोपी उसे अपने साथ जगाधरी के एक होटल में ले गया। आरोपी ने उसे पीने के लिए काफी दी। कॉफी पीते ही उसे नशा हो गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। जब उसे होश आया तो उसने आरोपी का विरोध किया। आरोपी ने जल्द शादी करने की बात कही। इसके बाद भी आरोपी ने उससे कई बार संबंध बनाए। अब आरोपी ने उसे शादी करने से मना कर दिया है। परेशान होकर उसने इसकी शिकायत पुलिस को दी। शहर पुलिस ने आरोपी मोहिन के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें