फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो गांव से युवती और युवक लापता, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जठलाना। क्षेत्र के दो गांव से एक युवती व एक युवक लापता हो गए। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र के गांव निवासी युवक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 23 वर्षीय छोटी बहन सुबह साढ़े 7 बजे घर से यमुनानगर फार्म भरने के लिए गई थी। जिसके बाद वह घर नहीं लौटी। जिसके बाद उन्होंने काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा।
विज्ञापन

वहीं, गांव नैमुआ, जिला मधुबनी, बिहार निवासी सुशील मुखिया ने बताया कि वह मजदूरी करता है। उसका 21 वर्षीय लड़का विजय कुमार डिक्को प्लाईवुड फैक्टरी नाहरपुर में काम करता है। 24 जून की शाम करीब तीन बजे विजय काम के लिए फैक्टरी में गया। जिसके बाद वह घर नहीं लौटा। उसने अपने स्तर से पता लगाने की कोशिश की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें