साढौरा। गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर शुक्रवार को कस्बे में पांच प्यारों की अगुवाई में शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में भजन व संकीर्तन मंडलियां भी शामिल थी। पटियाला की प्रसिद्ध गतका पार्टी ने हैरतअंगेज करतब दिखाकर श्रद्धालुओं का मन मोह लिया।
कच्चा किला स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा डयोढ़ी साहब से शुरु हुई यह शोभायात्रा गुरुद्वारा पीर बुद्दुशाह पर संपन्न हुई। गुरु ग्रंथ साहिब की अगुवाई में इस शोभा यात्रा में कस्बे के अनेकों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। शोभायात्रा के स्वागत में कस्बे में अनेक जगह पर कई दानी सज्जनों ने शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं की सेवा के लिए चायपान व प्रसाद के लंगरों का आयोजन किया। इस मौके पर इंद्रजीत सिंह ढिल्लों, इकबाल सिंह भाटिया, परमिंद्र सिंह भाटिया, कुलविंद्र सिंह चड्ढा, जसबीर सिंह, गुरमिंद्र सिंह, जसवंत सिंह, सतबीर सिंह, गुरमीत सिंह, बलजीत सिंह व जोगिंद्र सिंह सहित सैकड़ों श्रद्धालु उपस्थित रहे।
साढौरा में नगर कीर्तन की अगुवाई करते पंज प्यारे। संवाद